पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Caretaker In School Bus Of Private Schools Of Raipur

बसों में केयर टेकर नियुक्त करने की मोहलत ख़त्म, कभी भी हो सकता निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। निजी स्कूलों की बसों में केयर टेकर रखना अनिवार्य है। इस संबंध में राज्य शासन की घोषणा के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूलों को 30 जनवरी तक केयर टेकर नियुक्त करने की हिदायत दी थी। आज यह मोहलत खत्म हो गई है। अब जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर से कभी भी स्कूल बसों का औचक निरीक्षण हो सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी ए एन बंजारा ने बताया कि बैठक में सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे नियम का पालन करें। बसों में केयर टेकर रखने से संबंधित मोहलत खत्म हो गई है। जिन स्कूलों में इस नियम का पालन नहीं किया जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।