पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. जिले के कलेक्टर सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी का बिलासपुर तबादला हो जाने पर गुरुवार की शाम उन्हें भावभीनी बिदाई दी गई। कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों ने शॉल और श्रीफल देकर उनका सम्मान भी किया। इस अवसर पर श्री परदेशी ने कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल में सभी का सहयोग मिला, जिसके लिए वे सभी के दिल से आभारी हैं। कार्यक्रम में एडीएम संजय अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर दीपक अग्रवाल, आनंद मसीह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पद्मिनी भोई, अपर कलेक्टर रमेश शर्मा, महादेव कांवरे आदि उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.