पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • All India Inter University Football Tournament, Raipur Lose Its 2nd Match

रविवि दूसरा मैच हारी, दो खिलाड़ी हुए चोटिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। ऑल इंडिया इंटर विवि महिला फुटबॉल स्पर्धा के दूसरे मुकाबले में रविवि की टीम को हार का सामना करना पड़ा। हिसार में खेली जा रही स्पर्धा के दूसरे लीग मुकाबले में मदुरई विवि ने रविवि को एकतरफा मुकाबले में 5-2 से हराया। मैच की शुरुआत से ही मदुरई की टीम ने दबाव बनाए रखा। मदुरई की टीम एक समय 2-0 से आगे थी। इसके बाद प्रेरणा ने गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया। मध्यांतर तक स्कोर यही रहा। दूसरे हाफ में मदुरई की टीम ने एक के बाद एक तीन गोल करके स्कोर 5-1 कर दिया। मैच के आखिरी क्षणों में प्रिया ने गोल करके स्कोर 5-2 कर दिया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकी। मैच के दौरा विपक्षी टीम के खिलाड़ी से भिडऩे के कारण प्रिया को सिर में चोट लगी। वहीं प्रेरणा मिश्रा के घुटने में चोट लगी है। दोनों खिलाडिय़ों को मैच के बाद डॉक्टर के पास ले जाया गया है। दोनों को शुक्रवार को पंजाबी विवि पटियाला के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलना संदिग्ध है। टीम यदि पटियाला को हरा देती है तो वह क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेगी।