पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। नया रायपुर में प्रस्तावित बीआरटीएस सिस्टम को तेजी से आगे बढ़ाने का काम शुरू किया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को शासन ने एनआरडीए को डीकेएस हॉस्पिटल के पास शासकीय जमीन देने पर सहमति दे दी है। यहां बीआरटीएस की बसों का पीक अप प्वाइंट व पार्किंग बनेगा। यहीं से शहर के लोगों को बीआरटीएस की बसें मिलेंगी। डीकेएस हॉस्पिटल के पास लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्रफल में बीआरटीएस बसों का पीक अप प्वाइंट बनाया जाएगा। जमीन देने का प्रकरण कलेक्टर कार्यालय था, इसपर मुहर लग गई है। कुछ ही दिनों में यह भूमि एनआरडीए को सौंप दी जाएगी। बीआरटीएस की बसों के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन पर बस शेल्टर व पीक अप प्वाइंट बनाने का प्रस्ताव है। एनआरडीए और रायपुर रेल मंडल के मध्य इस संबंध में पत्राचार चल रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.