पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नया रायपुर को तहसील बनाने प्रक्रिया शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर । नया रायपुर को तहसील बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। एनआरडीए ने तहसील पुनर्गठन आयोग को इसका प्रस्ताव भेजा है। गुरुवार को इस संबंध में अधिकारियों की बैठक हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि नया रायपुर को जल्द ही तहसील बनाने पर अंतिम मुहर लग जाएगी। बैठक में नया रायपुर तहसील में 41 गांवों को शामिल करने की अनुशंसा की गई है।
इसके लिए रायपुर से 6, आरंग से 20 और अभनपुर से 15 गांवों को मिलाकर तहसील बनाने की तैयारी है। इन गावों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए ही नया रायपुर के तहसील में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। एनआरडीए के सीईओ अमित कटारिया ने बताया कि नई राजधानी क्षेत्र से जुड़े गांवों को तहसील में जोड़ा जाएगा, ताकि यहां लोगों को अलग-अलग जगहों पर न जाना पड़े। इन गांवों की तेजी से विकास हो, इसके लिए भी नया रायपुर तहसील का गठन करना जरूरी है।