पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • New AC Coaches To Be Attached To 32 Trains

32 ट्रेनों में आज से स्थाई एसी श्रेणी के कोच लगेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। ट्रेनों में होनी वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 32 गाडिय़ों में स्थाई तौर से अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। जोड़े जाने वाले अतिरिक्त कोच में सभी एसी श्रेणी के कोच शामिल हैं। स्लीपर व जनरल डिब्बे को नहीं जोड़ा गया है। रेलवे ने चार महीने पहले ही 15 जोड़ी ट्रेनों में एसी श्रेणी की कोच को जोड़ा था। एसी कोच जोड़कर रेलवे अपनी आमदनी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। जबकि स्लीपर कोच में ही लंबी प्रतीक्षा सूची देखी जाती है।

इन गाड़ियों में बढ़ेंगी एसी बोगियां

58209/10 गेवरारोड -बिलासपुर - गेवरारोड एक्सप्रेस में एक एसी-2 कोच को गेवरारोड और बिलासपुर से 31 जनवरी को रवाना किया जाएगा।

18239/40 गेवरारोड -नागपुर- गेवरारोड शिवनाथ एक्सप्रेस में एक एसी-2 श्रेणी की कोच जोड़कर गेवरारोड से 31 जनवरी और नागपुर से 1 फरवरी को रवाना किया जाएगा।

12856/12855 नागपुर-बिलासपुर-नागपुर इंटरसिटी में एक एसी-2 कोच को 1 फरवरी से नागपुर और बिलासपुर से किया जाएगा।

18241/18242 दुर्ग-अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस एक एसी-3 श्रेणी की कोच के साथ दुर्ग 31 जनवरी और अंबिकापुर से 1 फरवरी को छूटेगी।

58702/58701 अम्बिकापुर-शहडोल-अम्बिकापुर पैसेंजर एक एसी-3 कोच के साथ अंबिकापुर और शहडोल से 1 फरवरी को छूटेगी।

18201/18202 दुर्ग-नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में एक एसी-2 कोच को जोड़कर दुर्ग से 31 और नवतनवा से 2 फरवरी को रवाना किया जाएगा।

18203/18204 दुर्ग-कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस एक एसी-3 कोच के साथ दुर्ग और कानपुर से 2 फरवरी को छूटेगी।

18205/18206 दुर्ग-नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस (फैजाबाद होकर ) में एक एसी-3 श्रेणी की कोच को जोड़कर दुर्ग से 6 और नवतनवा से 8 फरवरी को रवाना किया जाएगा।

18207/18208 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच के साथ दुर्ग से 3 और अजमेर से 4 फरवरी को छूटेगी।

22815/22816 बिलासपुर-एरनाकुलम एक्सप्रेस में एक एसी-2 सह एसी-3 कोच के साथ बिलासपुर से 3 और एरनाकुलम से 5 फरवरी को रवाना होगी।

22843/22844 बिलासपुर-पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस एक एसी-2 सह एसी-3 कोच को जोड़कर इस ट्रेन को बिलासपुर से 7 और पटना से 8 फरवरी को छोड़ा जाएगा।

12823/12824 दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक एसी-2 को जोड़कर दुर्ग से 1 और निजामुद्दीन से 2 फरवरी को रवाना किया जाएगा।

12549/12550 दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस एक एसी-2 कोच के साथ दुर्ग से 4 और जम्मूवती से 6 फरवरी को छूटेगी।

12849/12850 बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक एसी-1 और एक एसी-2 कोच को जोड़कर बिलासपुर से 6 और पुणे से 7 फरवरी को रवाना होगी।

12851/12852 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस एक एसी-3 कोच के साथ बिलासपुर से 2 और चेन्नई से 3 फरवरी को छूटेगी।

12069/12070 रायगढ़-दुर्ग/गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक एसी चेयरकार के साथ रायगढ़ से 1 फरवरी और गोंदिया से 2 फरवरी को छूटेगी।