पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। छत्तीसगढ़ अंडर-14 क्रिकेट टीम सेंट्रल जोन टूर्नामेंट में मप्र के खिलाफ पहले मैच में केवल 98 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। नागपुर में खेली जा रही स्पर्धा के दूसरे मैच में छग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम 28 ओवर में 98 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई।
मप्र की ओर से कप्तान सैफ आलम ने चार विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होने पर मप्र ने पहली पारी में 83 ओवर में आठ विकेट पर 189 रन बना लिए थे। सैफ आलम ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। इस तरह से पहले ही दिन मप्र ने 91 रनों की बढ़त ले ली है। छग की ओर से कप्तान उत्कर्ष तिवारी ने चार जबकि सौरभ सोलंकी ने दो विकेट लिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.