पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। आंबेडकर अस्पताल प्रबंधन को खोजे सीएमओ (आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी) नहीं मिल रहे हैं। बार-बार विज्ञापन जारी करने के बाद भी कोई डॉक्टर यहां ज्वाइन करने को तैयार नहीं है। प्रबंधन ने शुक्रवार को फिर विज्ञापन जारी कर 15 खाली पदों पर सीएमओ भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए वॉक इन इंटरव्यू 10 फरवरी को टेली मेडिसिन हॉल में होगा।
आंबेडकर अस्पताल में सीएमओ के खाली पदों को भरना हमेशा प्रबंधन के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ है। अब जनरल ड्यूटी मेडिकल आफिसर के 9, चिकित्सा अधिकारी के 5 व ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिकल अधिकारी के एक पद के लिए 10 फरवरी को वॉक इन इंटरव्यू रखा गया है। दिसंबर में हुई भर्ती में केवल दो सीएमओ ने ज्वाइन किया। इस बार भी ज्यादा उम्मीद नहीं है। दरअसल संविदा में ज्वाइन करने वाले सीएमओ से नाइट ड्यूटी ज्यादा कराई जाती है। नियमित सीएमओ की तुलना में ड्यूटी भी ज्यादा लगाई जाती है। नाइट शिफ्ट 12 घंटे का होता है। ऐसे में डॉक्टर ज्वाइन करने से बिदक जाते हैं।
पद व वेतन (एकमुश्त मासिक)
जनरल ड्यूटी मेडिकल आफिसर- 40 हजार रुपए
चिकित्सा अधिकारी- 30 हजार
ब्लड ट्रांसफ्यूजन आफिसर- 50 हजार
एसोसिएट ब्लड ट्रांसफ्यूजन आफिसर- 40 हजार
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.