रायपुर। कांकेर जिले की अंतागढ़ विधानसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग हुई। वोटिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा हमले की कोशिश भी की गई। आज सुबह बीएसएफ ने भानुप्रतापपुर से एक दस किलो का आईईडी भी बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ में 42 प्रतिशत मतदान हुआ।
वहीं दो मतदान केंद्रों में माओवादी दहशत के चलते दोपहर 1:45 तक एक भी वोट नहीं पडे हैं। इरपनार पोलिंग बूथ-78 और विकासपल्ली-79 में एक भी वोटर मतदान करने नहीं पहुंचे हैं।
(फोटो: छत्तीसगढ़ में वोटिंग की फाइल फोटो)