पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैम्पियंस लीग ञ्ज२० के आगाज़ के लिए तैयार हुआ रायपुर स्टेडियम, बनाया रिकॉर्ड, देखें तस्वीरें

चैम्पियंस लीग ञ्ज२० के आगाज़ के लिए तैयार हुआ रायपुर स्टेडियम, बनाया रिकॉर्ड, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: मैच से एक दिन पहले टिकट के लिए पहुंचे लोगों की भीड)
रायपुर। चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट का आज यानि शनिवार को आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए राजधानी के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में तैयारी पूरी कर ली गई है। इस टूर्नामेंट में रायपुर ने टिकट बेचने के नया रिकॉर्ड बना दिया है, 13-14 को होने वाले क्वालिफायर मुकाबलों की सभी टिकटें बिक चुकी हैं। चैम्पियंस लीग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब क्वालिफायर मुकाबलों की सभी टिकटें सोल्ड आउट हुई हैं।

आज होंगे ये मैच
पहला मैच शाम 4 बजे से न्यूजीलैंड की नार्दर्न नाइट्स व श्रीलंका की सदर्न एक्सप्रेस और दूसरा मुकाबला रात 8 बजे से मुंबई इंडियंस व पाकिस्तान की लाहौर लायंस के बीच होगा। परसदा के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 23 सितंबर तक कुल आठ मैच खेले जाएंगे।

पहली बार हुए ये संयोग
  1. चैंपियंस लीग के इतिहास में पहली बार क्वालिफायर मुकाबलों के 13 और 14 सितंबर के सभी 48 हजार टिकट बिक गए।
  2. चैंपियंस लीग की शुरुआत यहीं से होने जा रही है।
  3. मैच के दौरान ड्रोन से लिए जाएंगे खिलाड़ियों के फोटो।
  4. भारत, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें यहां भिड़ेंगी।
  5. नॉर्दर्न नाइट्स और साउदर्न एक्सप्रेस की टीम पहली बार होगी आमने-सामने, दोनों टीमों का सीएल टी20 में पहला मैच।
आगे की स्लाइड्स में देखें चम्पियंस लीग मैचों के लिए तैयार रायपुर स्टेडियम और प्रैक्टिस करते खिलाडियों की तस्वीर