पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर में बारिश, चैिम्पयंस लीग के मैच धुलने के आशंका

रायपुर में बारिश, चैिम्पयंस लीग के मैच धुलने के आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( फोटो: मैच के दौरान कुसल परेरा का एक शॉट )
रायपुर।चैंपियंस लीग का पहला मुकाबला नार्दर्न नाइट्स ने जीत लिया है। बारिश से प्रभावित इस मैच में उसने सदर्न एक्सप्रेस को सात विकेट से हरा दिया। सदर्न एक्सप्रेस ने पहले खेलते हुए नार्दर्न नाइट‌स को दस ओवर में 93 रन बनाने का लक्ष्य दिया। इसे नार्दर्न ने तीन गेंद रहते हुए प्राप्त कर लिया। केन विलियमसन ने सबसे अधिक 52 रन बनाए।
बारिश से प्रभावित इस मैच को बीस से घटाकर दस-दस ओवर का कर दिया गया है। नार्दर्न नाइटस के कप्तान ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। सदर्न एक्सप्रेस की टीम ने पांच विकेट पर 92 रन बनाए हैं।
इससे पहले अंपायरों ने पिच के निरीक्षण के बाद खेल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह मुकाबला दूधिया रोशनी में शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में शाम छह बजे शुरू हुआ। नार्दर्न नाइट‌स ने टॉस जीतकर पहले सदर्न एक्सप्रेस को बल्लेबाजी के लिए बुलाया।
रायपुर में पहली बार हो रहे चैम्पियंस लीग के पहले मैच के कुछ घंटे पहले बारिश ने दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थीं, लेकिन ग्राउंड स्टाफ ने कड़ी मेहनत के बाद इसे खेलने लायक बना दिया।
बारह बजे हुई तेज बारिश और अब तक हो रही बूंदाबांदी के बाद यहां मैच होंगे या नहीं इस बात पर आशंका जताई जा रही थी। ऐसे में मैच देखने के लिए टिकट खरीदने वाले दर्शक निराश हो गए थे।
आज यहां पर चार बजे से नार्दर्न नाइट्स और सदर्न एक्सप्रेस का मुकाबला है। इसके बाद आठ बजे से मुंबई इंडियन और लाहौर लायंस का मुकाबला होना है। प्रबंधन बारिश से ग्राउंड को बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है, और तीस यार्ड तक पिच को कवर करके रखा गया है। रायपुर के आसमान पर अब भी बादल छाए हैं और हजारों क्रिकेट प्रेमी और बारिश न होने की दुआ कर रहे हैं।
निरीक्षण के बाद बढ‌ाया समय : अंपायरों ने शाम पांच बजे एक बार फिर ग्राउंड का निरीक्षण किया। अंपायरों ने तय किया कि शाम साढ़े पांच बजे एक बार फिर निरीक्षण करके तय करेंगे। अंपायरों ने इससे पहले सवा चार बजे पिच का निरीक्षण कर ग्राउंड में और काम करने के निर्देश दिए थे। साढ़े पांच बजे फिर निरीक्षण किया जाएगा, इसके बाद अंपायर तय करेंगे कि पिच मैच खेलने लायक है या नहीं। उधर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों का इंतजार और बढ़ता जा रहा है।
आधे घंटे में गिरा तीन मिमी पानी:
सुबह तेज धूप और साफ मौसम के बीच अचानक करीब पौने बारह बजे तेज बारिश हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश में लगभग तीन मिलीमीटर पानी गिर गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वातावरण में आर्द्रता ज्यादा होने और सुबह तेज धूप के कारण ही शहर के एक हिस्से में लोकल डेवलपमेंट होने के कारण बारिश हुई। कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। इसकी वजह से नियमित और भारी बारिश होने की संभावना नहीं है।
लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी एम. गोपाल राव के अनुसार दक्षिणी उड़ीसा पर एक सिस्टम बना हुआ है। यह छत्तीसगढ़ को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन उसकी वजह से नमी प्रदेश में आ रही है। तेज धूप होने पर नमी बादल बनकर बरस पड़ते हैं। इससे बहुत भारी बारिश नहीं होती।
ग्राउंड में पानी भरा : स्टेडियम के अंदर दो—तीन जगहों पर पानी भरा है, जिसे निकालने की ​कोशिश जारी है। इस स्टेडियम को बने अभी दो ही साल हुए हैं, लेकिन यहां का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा है।
बड़े मुकाबले का इंतजार : इस नए—नवेले स्टेडियम में अब तक केवल दो आईपीएल के मुकाबले पिछले साल खेले गए थे, इस साल यहां एक भी आईपीएल का मैच नहीं हो सका है। किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए भी अभी यह मैदान इंतजार ही कर रहा है।
( PICS COURTESY: BCCI )