पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर में लापता युवक अशोक का पता चला

कश्मीर में लापता युवक अशोक का पता चला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। श्रीनगर में लापता दुर्ग जिले के तिरगा निवासी बिजली विभाग के इंजीनियर अशोक देशमुख का पता चल गया है। शनिवार को उनके सुरक्षित होने की खबर मिलने से परिजनों को बड़ी राहत मिली है। 7 सितंबर के बाद परिजनों का उनसे फोन पर कोई संपर्क नहीं हो पाया था और न ही अशोक ने कोई फोन किया है।

अशोक देशमुख च्यूतक कारगिल नेशनल हाइडल पॉवर कार्पोरेशन में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। यह पाकिस्तान बार्डर से लगा हुआ है। अशोक के रिश्तेदार डॉ. राजेंद्र हरमुख ने बताया कि अशोक को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया था। शनिवार को वह नई दिल्ली पहुंचेगा। यहां वह रायपुर एयरपोर्ट आएगा। परिजन बाजे-गाजे के साथ माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। डॉ. हरमुख ने बताया कि अशोक पहले खंडवा में पोस्टेड था। वहीं के अधिकारियों ने उनके सुरक्षित होने की खबर दी है।

गांव से 6 को पहुंचा था श्रीनगर
अशोक हाल ही में छुट्टी पर अपने घर आया था और अपने चार सितंबर को श्रीनगर के लिए निकला था, पहुंचने के बाद ६ सितम्बर को उसने अपने परिजनों को फोन पर बताया था कि बाढ़ के कारण रास्ता बंद है और वह अपने कार्यस्थल पर नहीं जा पा रहा है। श्रीनगर के एक होटल में ठहरे अशोक ने यह भी बताया कि खाना नहीं मिला है, इसलिए वह केवल ब्रेड खा पाया है। सात सितंबर को दोपहर में बताया कि जिस होटल में वह रुका है, उसमें काफी पानी भर गया है, इसलिए वह दूसरे होटल में जाने वाला है। परिजनों के साथ उनका यह आखिरी संपर्क था। इसके बाद कोई बातचीत नहीं हो पाई थी। अशोक से संपर्क नहीं होने पर परिजन काफी चिंतित थे।