- Hindi News
- तेज धूप, फिर झमाझम बारिश, शाम रात को फिर हो सकती है एक दो बार बारिश
तेज धूप, फिर झमाझम बारिश, शाम-रात को फिर हो सकती है एक-दो बार बारिश
रायपुर। सुबह तेज धूप और साफ मौसम के बीच अचानक करीब पौने बारह बजे तेज बारिश हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश में लगभग तीन मिलीमीटर पानी गिर गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वातावरण में आर्द्रता ज्यादा होने और सुबह तेज धूप के कारण ही शहर के एक हिस्से में लोकल डेवपलमेंट होने के कारण बारिश हुई। कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। इसकी वजह से नियमित और भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। फिर भी अगर दोपहर को फिर से तेज धूप खिली तो शाम-रात को एकाध बार ऐसी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी एम. गोपाल राव के अनुसार दक्षिणी उड़ीसा पर एक सिस्टम बना हुआ है। यह छत्तीसगढ़ को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन उसकी वजह से नमी प्रदेश में आ रही है। तेज धूप होने पर नमी बादल बनकर बरस पड़ते हैं। इससे बहुत भारी बारिश नहीं होती।