पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्ध की मौत से गुस्साया पार्षद, पोस्टमार्टम पर भड़के, अस्पताल में करेंगे प्रदर्शन

वृद्ध की मौत से गुस्साया पार्षद, पोस्टमार्टम पर भड़के, अस्पताल में करेंगे प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। अग्रसेन चौक समता कॉलोनी पर चाय बेचकर जीवन-यापन करने वाले 75 साल के जनार्दन पाठक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को इस मामले में कांग्रेस पार्षद व जोन सात अध्यक्ष रितेश त्रिपाठी ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. विवेक चौधरी के मुंह पर पैसा दे मारा था।

75 साल के पाठक की मौत के बाद डॉक्टर उनका पीएम कराना चाह रहे है। रितेश के अनुसार यह स्वाभाविक मौत है। वह लकवा से पीड़ित था। ऐसे में पोस्टमार्टम कराने का कोई औचित्य नहीं है।

पार्षद ने कराया था भर्ती
तबियत खराब होने पर उसे स्थानीय पार्षद रितेश ने गुरुवार को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। फिर इस मरीज को शुक्रवार को निकाल दिया गया। रितेश को पता चला तो वह मरीज को फिर से अस्पताल लेकर गया। उसने अधीक्षक चौधरी से मरीज का इलाज नहीं करने का कारण पूछा। अधीक्षक ने स्वास्थ्य मंत्री के पत्र के बगैर इलाज करने से मना कर दिया। इस पर रितेश भड़क गया और उसने जेब से पैसा निकालकर अधीक्षक के मुंह पर दे मारा। उसने यहां तक कह दिया कि मरीज के इलाज में जितना पैसा लगे, वह खर्च करने को तैयार है, लेकिन मरीज को भगाया नहीं जा सकता। रितेश का आरोप है कि अधीक्षक अहमी हो गए हैं और अपनी मनमानी कर रहे हैं। गरीब मरीजों का इलाज करने के बजाय दुत्कारा जा रहा है।
पार्षद उत्तेजित थे
पीआरओ शुभ्रा ठाकुर का कहना है कि पार्षद काफी उत्तेजित हो गए थे, हालांकि अधीक्षक उन्हें चुप कराने का प्रयास करते रहे।