पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक चुराने वाला गिरोह फूटा, 8 लोग गिरफ्तार, तीन फरार

ट्रक चुराने वाला गिरोह फूटा, 8 लोग गिरफ्तार, तीन फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी रायपुर में ट्रक चुराने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। क्राइम ब्रांच ने शनिवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपए के पाट्र्स जब्त किए गए हैं।

क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपियों ने ट्रक को कबाडिय़ों के पास बेच दिया, जिनके कब्जे से ट्रक के पार्ट्स जब्त भी किए गए हैं। आरोपियों के नाम अनीस उर्फ अनिसुद्दीन उरला, अब्दुल वसीम मौदहापारा, समद अली उरला, सच्ची उर्फ समसुद्दीन मौदहापारा, नाजिर अली उरला, दिलावर खान उरला, सोनू उर्फ नसीम उरला, मंतराम यादव बलौदाबाजार (कबाडिय़ा) को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपी सरका, जुम्मू और अदनान निवासी हमीरपुर उत्तरप्रदेश फरार हैं।
क्राइम ब्रांच के अनुसार एक महीने पहले आजम चौक उरला से दो ट्रक चोरी हो गए थे। इसकी रिपोर्ट उरला थाने में लिखाई गई थी। क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही थी। शुक्रवार को उरला आजम चौक के पास सभी आरोपी एक होटल में खाना खा रहे थे। इसी दौरान चोरी की ट्रक के संबंध में वे बात कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मुखबिर के जरिए मिली। उरला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने दस चक्के वाली दोनों ट्रक चुराना कबूल किया। उन्होंने बताया कि चोरी करने के बाद उन्होंने ट्रक को बलौदाबाजार में कबाड़ी मंतराम यादव के पास बेच दिया। आरोपियों की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की टीम बलौदाबाजार पहुंची। वहां कबाडिय़े मंतराम यादव की दुकान से ट्रक के पाट्र्स जब्त किए गए। करीब दो लाख रुपए के पाट्र्स मिले हैं।
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में वारदात में तीन अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय सिंह के अनुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम उत्तरप्रदेश के हमीरपुर भेजी जाएगी।