रायपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव विवेक ढांड शनिवार की दोपहर अंबेडकर अस्पताल पहुंचे हैं। वे अस्पताल की व्यवस्था पर अधीक्षक डॉ. विवेक चौधरी व अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। सीएस के अचानक पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधन हड़बड़ा गया है।
ढांड अधीक्षक के साथ उनके चैंबर में चर्चा कर रहे हैं। अंबेडकर अस्पताल में हाल ही में एमआरआई में फंसकर महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। उन्हें शुक्रवार को एम्स भेज दिया गया है। 900 रुपए के बेल्ट को 28 हजार रुपए में खरीदने पर भी बवाल मचा था। इसके अलावा मरीजों से जुड़ी कई समस्याएं यहां आ रही है। ढांड अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को कहा है।