- Hindi News
- चैम्पियंस लीग के दौरान अवैध होर्डिंग्स से निपटने विशेष दस्ते का गठन
चैम्पियंस लीग के दौरान अवैध होर्डिंग्स से निपटने विशेष दस्ते का गठन
रायपुर। नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मैचों के लिए एनआरडीए ने तैयारी पूरी कर ली है। इन मैचों के दौरान नया रायपुर क्षेत्र को अवैध होर्डिंग्स और विज्ञापनों से मुक्त रखा जाएगा। शनिवार को सुबह १० बजे मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें बताया गया है कि एनआरडीए नया रायपुर क्षेत्र में अनुबंधित विज्ञापन एजेंसियों के ही विज्ञापन और होर्डिंगों को अनुमति देगा और अन्य विज्ञापनों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए एनआरडीए ने विशेष दस्ते का गठन किया है। मैच के दौरान स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए चार स्थानों पर लगभग ९० एकड़ में पार्किंग व्यवस्था की गई है। साथ ही आने वाले दर्शकों को जलपान की सुविधा मिल सकें इसके लिए स्टॉल भी आवंटित किए गए हैं। सीईओ ने शनिवार दोपहर १२ बजे स्टेडियम के आस पास की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पार्किंग और स्टॉल लगाने के लिए एनआरडीए ने परियोजना प्रभावित ग्रामीणों को लाइसेंस भी जारी किया है। दर्शकों के लिए सभी रास्तों पर दिशा सूचक भी लगाए जा रहे हैं।