पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में पहली बार होगा बाइसिकल स्कैवेंजर हंट, विनर्स को मिलेंगे हजारों के इनाम 1

शहर में पहली बार होगा बाइसिकल स्कैवेंजर हंट, विनर्स को मिलेंगे हजारों के इनाम - 1

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। जेसीआई रायपुर राइस सिटी की ओर से से 14 सितम्बर को हिन्दू हाई स्कूल, बैरन बाज़ार से "स्कैवेंज दी हंट - अ बाइसिकल स्कैवेंजर हंट" का आयोजन किया जा रहा है। साइकिलिंग को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षित रखने के मकसद से शहर में पहली बार हो रहा ये इवेंट छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा प्रायोजित किया गया है। कंपटीशन में लगभग दो सौ प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

10 किलोमीटर की इस रेस में प्रतिभागियों को 10 से 14 जगह की जानकारी पहेली के रूप में दी जाएगी, जिसे सुलझा कर उन्हें फाइनल डेस्टिनेशन तक पहुंचना होगा। आखिरी में इनिशिंग लाइन पर पहुचने पर प्रतिभागियों को एक प्रश्न पत्र दिया जाएगा, जिसका सही उत्तर उन्हें देना होगा। जिस प्रतिभागी के सबसे अधिक अंक होंगे, उसे विजेता चुना जाएगा।
दो वर्गों में होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता दो वर्ग में होगी। जूनियर वर्ग में 14 से 18 साल के प्रतिभागी और सीनियर वर्ग में 18 साल से अधिक उम्र के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। सीनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार क्रमशः 21 हजार, 11 हजार और 5 हजार हैं। जूनियर वर्ग में 11 हजार, 5 हजार और 3 हजार रुपए का पुरुस्कार रखा गया है। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, मिसेस इंडिया इंटरनेशनल 2014 श्वेता तिवारी मौजूद रहेंगी।
भिलाई से साइकल में आएंगे दो इंटरनेशनल खिलाड़ी
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 22 सायकलिस्ट भिलाई से सायकल पर ही रायपुर पहुंच रहे हैं। इस ग्रुप में दो इंटरनेशनल खिलाडी भी शामिल हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद पांडे पुरस्कार से सम्मानित चार गर्ल्स भी शामिल होंगी।
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए 9300364000 पर कॉल कर सकते हैं।