पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १४ साल पहले चोरी, अब जाकर फंसे, ढाई लाख के जेवर जब्त

१४ साल पहले चोरी, अब जाकर फंसे, ढाई लाख के जेवर जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। चौदह साल पहले उरला के गुमा गांव और धमतरी के ठेंगना गांव में चोरी करने वाले दो लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। उनके कब्जे से करीब ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर भी जब्त किए गए हैं। सांकरा दुर्ग निवासी विजय कुमार पारधी और धमतरी के रहने वाले लालाराम नेताम को क्राइम ब्रांच ने शनिवार को उरला में गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को संदेह के आधार पर आज हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने गुमा में 14 साल पहले और ठेंगना में 13 साल पहले दो मकानों में चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए। आरोपियों ने चोरी किए गए कुछ गहनों को सुनार के पास बदलवा लिया था और कुछ गहने वैसे ही रखे हुए थे।