पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने बड़ों से कहा चेक एंड मेट

बच्चों ने बड़ों से कहा चेक एंड मेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। उम्र में छोटे बच्चे दिमाग के मामले में तेज साबित हुए। मौका रहा महाराष्ट्र मंडल में आयोजित ओपन स्पोट्र्स सीरीज का। इसमें हुए चेस कंपटीशन में स्कूली बच्चों ने कई प्रोफेशनल्स को धूल चटा दी। चालें ऐसी की सामने बैठे खिलाड़ी के पसीने छूट जाएं। प्रतियोगिता उद्घाटन इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर नीता डुमरे ने किया। दिन भर कई राउंड्स में आयोजित चेस प्रतियोगिता में पहले ही राउंड में क्वालीफाई होकर राहुल जैन कक्षा 7वीं, निशा परमार कक्षा 9वीं और 10 साल के प्रत्युष देवांगन अपनी तिगुनी उम्र के खिलाड़ी से दो चार हुए। एक दो चालें चलने के बाद इन जीनियस ने साबित कर दिया कि असली खिलाड़ी कौन है। बड़ों के साथ हुए अपने मैच में तीनों की लिल मास्टर्स ने बाजी मारी और क्वाटर फायनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया।