(फोटो: बॉलिंग एक्शन लेते लाहौर लायंस के एजाज़)
रायपुर। चैंपियंस लीग टी-20 का रोमांच शुरू हो चुका है। रायपुर में दूसरा क्वालिफायर मैच मुम्बई इंडियंस और लाहौर लायंस के बीच खेला गया। इस मैच के लिए रायपुर के दर्शकों में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले जैसा रोमांच देखने को मिला। इस मैच की सभी 48 हजार टिकटें दो दिन पहले ही बिक चुकी थीं।
टॉस जीतने के बाद लाहौर लायंस के कप्तान मोहम्मद हफीज ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया| मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाते हुए 135 रन बनाए,लाहौर ने टारगेट पूरा करते हुए इस मैच में मुंबई को 6 विकेट्स से हराया।