पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैम्पियंस लीग में चीयर लीडर्स ने लगाया ग्लैमर का तड़का, देखें पिक्स

चैम्पियंस लीग में चीयर लीडर्स ने लगाया ग्लैमर का तड़का, देखें पिक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: अपनी टीम को चीयर करती चीयर लीडर्स
रायपुर। चैम्पियंस लीग 2014 का आगाज हो चुका है। क्रिकेट और ग्लैमर का तड़का कहे जाने वाले चैंपियन लीग टी-20 मैच को लेकर शहर के साथ साथ प्रदेशभर के क्रिकेट प्रेमियों में गजब की दीवानगी देखी गई। लीग के पहले दो दिन के मैच के लिए शहीद वीर नारायण स्टेडियम की सभी टिकटें सोल्ड आउट हो चुकी हैं, पहले दिन के मैच के दौरान स्टेडियम खचाखच भरा रहा। स्कूल- कॉलेज के छात्रों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक में क्रिकेट के लिए गजब का उत्साह देखा गया।

बारिश के बीच जोश,जुनून और रोमांच का सैलाब
बारिश ने जी तोड़ कोशिश की, मैच न हो सके, लेकिन हुआ। दोगुने रोमांच के साथ। पहला क्वालिफायर मैच कीवी टीम नार्दर्न नाइट्स और श्रीलंका की सदर्न एक्सप्रेस के बीच हुआ, जिसमें नाइट्स 7 विकेट से जीता। बारिश की वजह से ये मैच 20-20 ओवर की बजाय 10-10 ओवर का हुआ। दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और लाहौर लायंस के बीच हुआ, जिसमें लाहौर लायंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस ने पहले 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 135 रन बनाए। लाहौर लायंस ने चार विकेट खोकर 18.4 ओवर में जीत हासिल कर ली। आज के दोनों मैचों में एक मात्र अर्धशतक नार्दर्न नाइट्स की तरफ से केन विलियम्सन (52 रन) ने लगाए।

शनिवार दोपहर 12 से 1 बजे तक हुई बारिश ने दर्शकों, क्यूरेटर और ग्रांउड स्टाफ का थोड़ा काम बढ़ा दिया। 5 घंटे की मशक्कत के बाद पिच और मैदान को सुखाया जा सका। इस कारण मैच को 20-20 ओवर से घटाकर 10-10 ओवर का कर दिया गया। बावजूद इसके लोगों में मैच को लेकर ऐसा जोश दिखा मानो बारिश की एक एक बूंद ने दर्शकों में उत्साह भरने का काम किया हो, वहीं बचा हुआ काम चीयर लीडर्स के डांस और मस्ती ने कर दिया।