पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि विश्वविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारी कल लेंगे शपथ

कृषि विश्वविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारी कल लेंगे शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 15 सितंबर को होगा। रायपुर स्थित कृषि कॉलेज के विवेकानंद सभागार में यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे होगा। विश्वविद्यालय इसकी तैयारियों में जुटी है। गौरतलब है कि कृषि विवि में छात्र संघ के चारों पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए थे। ये सब एबीवीपी के समर्थित छात्र हैं। इसके बैनर तले ही इन्होंने चुनाव में भाग लिया। कृषि विवि के लिए हेमकांत चंद्रवंशी अध्यक्ष चुने गए हैं। विपिन प्रकाश भगत उपाध्यक्ष, संजय कुमार सचिव और सोफिया सैनिक सह सचिव बनी हैं।