- Hindi News
- पुनर्मूल्यांकन ने बदली तस्वीर, बीसीए के ७१ छात्र फेल से हो गए पूरक, ५० छात्र हो गए पास
पुनर्मूल्यांकन ने बदली तस्वीर, बीसीए के ७१ छात्र फेल से हो गए पूरक, ५० छात्र हो गए पास
रायपुर। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन प्रणाली पर फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। बीसीए पार्ट-2 पुनर्मूल्यांकन के नतीजे में कई छात्रों के परिणाम बदले हैं। फेल हुए 50 छात्रों को सीधे पास घोषित किया गया। जबकि 71 ऐसे छात्र थे जो पहले फेल थे, इन्हें पूरक की पात्रता मिली है। एक छात्र जिसे मुख्य परीक्षा के नतीजों में पूरक की पात्रता थी, पुनर्मूल्यांकन के बाद उसे फेल घोषित किया गया। एक छात्र पास से पूरक में आ गया। जबकि 526 छात्रों के पुनर्मूल्यांकन के बाद अंक तो जरूर बढ़े लेकिन परिणाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। 116 छात्रों के अंक भी कम हुए हैं। वहीं 103 ऐसे छात्र हैं, जिनके अंक पुनर्मूल्यांकन के बाद 20 फीसदी से ज्यादा बढ़े। इस वजह से इनके परिणाम रोके गए। गौरतलब है कि रविवि मुख्य परीक्षा 2014 के नतीजों से असंतुष्ट बीसीए पार्ट-2 के 1049 छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था।