पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाहौर लायंस ने केक काटकर सेलिब्रेट की अपनी पहली जीत, देखें तस्वीरें

लाहौर लायंस ने केक काटकर सेलिब्रेट की अपनी पहली जीत, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो:जीत के बाद होटल में केक काटते लाहौर लायंस के प्लेयर्स)
रायपुर। चैम्पियंस लीग 2014 के पहले दो क्वालिफायर मुकाबले रायपुर में खेले गए। पहला मैच नार्दर्न नाइट्स और सदर्न एक्सप्रेस के बीच खेला गया, इस मुकाबले में नार्दर्न नाइट्स ने सदर्न एक्सप्रेस को सात विकेट से हराया। दूसरा मुकाबला लाहौर लायंस और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ जिसमें लाहौर ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

लाहौर और मुम्बई के मुकाबले में भारत-पाक मैच का रोमांच देखने को मिला, दर्शक इस मैच के दौरान खासे उत्साहित नजर आए। मैच से पहले दोनों टीमों ने कहा था कि पहला मैच जीतना बहुत महत्वपूर्ण होगा। चैम्पियंस लीग 2013 के विजेता रहे मुम्बई इंडियंस को पहले ही मैच में शिकस्त देने के बाद लाहौर के खिलाडी बेहद उत्साहित नजर आए।

टीम के उमर अकमल मैन ऑफ द मैच रहे उन्हें मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 2500 डॉलर का चैक दिया। इस मौके पर अकमल ने कहा कि यह मैच उन्होंने टीम एफर्ट के कारण जीता है और वे और अच्छा खेलने की उम्मीद करते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें सेलिब्रेशन की और तस्वीरें
नोट: सभी तस्वीरें टीम के ट्विटर अकाउंट से साभार ली गई हैं