(फोटो: नार्दर्न नाइट्स के बीजे वाटलिंग)
रायपुर। छत्तीसढ़ की राजधानी रायपुर में खेले जा रहे चैंपियंस लीग मुकाबले के दूसरे दिन आज पहले मुकाबले में नार्दर्न नाइट्स ने लाहौर लायंस को 171 रन बनाने की चुनौती पेश की थी। लेकिन लाहौर लायंस 18 ओवरों में महज 98 रन बना कर धराशायी हो गई। लाहौर के नासिम की 58 रनों की पारी भी टीम को जिताने में सफल नहीं हो पाई। नार्दर्न नाइट्स ने तीसरे क्वालिफायर मैच में लाहौर को 72 रनों से मात दी। टिम साउदी बने मैन ऑफ द मैच।
मैच की पहली पारी में आज डेनियल और वालिंग ने पचासा मारकर टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। वहीं लाहौर की ओर से अयाज चीमा ने सर्वाधिक तीन खिलाड़ियों का विकेट चटकाकर उन्हें पैवेलियन की राह दिखाई।
चैम्पियंस लीग टी-20 के दूसरे दिन यानि आज शहीद वीर नारायण स्टेडियम में दो मैच खेले जाने थे। पहला मैच शाम चार बजे से पाकिस्तान के लाहौर लायंस और न्यूजीलैंड के नार्दर्न नाइट्स के बीच खेला गया जिसमें में लाहौर के कप्तान मोहम्मद हफीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
आज दूसरा मुकाबला मुम्बई इंडियंस और सदर्न एक्सप्रेस के बीच रात आठ बजे शुरू होगा। कल हुए मुकाबलों में दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आज का मैच दोनों के लिए बेहद क्रूशियल है। दोनों टीमें आज जीत के लिए उतरेंगी।
फोटो साभार http://www.clt20.com/