पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कार्पियो की ठोकर से अधेड़ की मौत

स्कार्पियो की ठोकर से अधेड़ की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। खमतराई में शनिवार की देर रात एक स्कार्पियो की ठोकर से अधेड की मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद स्कार्पियो चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। खमतराई पुलिस के अनुसार मृतक का नाम आनंद धीवर (56 वर्ष) है। खमतराई ओवरब्रिज के पास से वह पैदल कहीं जा रहा था, तभी रायपुर की तरफ से आ रही स्कार्पियो ने उसे पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर में बुरी तरह घायल वृद्ध वहीं पर खून से लथपथ हो गया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए स्कार्पियो का ड्राइवर भाग निकला। आसपास कुछ लोग थे,लेकिन अंधेरे की वजह से वे गाड़ी का नंबर नहीं देख पाए। खमतराई पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को अधेड़ की लाश परिजनों को सौंप दी।