रायपुर। फर्जी पत्रकार बनकर रायपुर हॉस्पिटल के डाक्टर से पैसे मांगने के आरोप में मौदहापारा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसका नाम प्रदीप तिवारी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डा. कमलेश अग्रवाल ने शिकायत की थी कि आरोपी पैसे की मांग कर रहा है। वह धमकी दे रहा है कि पैसे नहीं देने पर वह अस्पताल और उसके खिलाफ खबर छाप देगा। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आज उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह किसी समाचार पत्र से नहीं जुड़ा है। पूर्व में कभी वह किसी समाचार में स्ट्रिंगर रहा है। हाल-फिलहाल वह किसी भी मीडिया संस्थान से नहीं जुड़ा है।