पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान बेचने के लिए मोबाइल की अनिवार्यता के खिलाफ भूपेश बघेल ने धरना दिया

धान बेचने के लिए मोबाइल की अनिवार्यता के खिलाफ भूपेश बघेल ने धरना दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेसियों ने पाटन में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। बघेल ने राज्य सरकार से राशन कार्डों के निरस्तीकरण और प्रदेश के किसानों को घोषणा के अनुरूप बोनस नहीं दिए जाने तथा धान बेचने के लिए मोबाइल होने की अनिवार्यता के खिलाफ धरना दिया।
रविवार को पाटन में सैकड़ों की संख्या में किसान और आम लोग जुटे। कांग्रेस ने राज्य सराकर से हाल में जारी आदेश को वापस लेने की मांग की है। भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों को धान बेचने के लिए सोसाइटियों में मोबाइल नंबर पंजीयन कराना होगा। उनका कहना है कि गांवों में अभी भी खेत बुजुर्ग किसानों के नाम पर है। उन्हें मोबाइल चलाना नहीं आता और न ही उनके पास मोबाइल फोन है। सरकार ने यह प्रावधान भी किया है कि घर में किसी दूसरे का नंबर नहीं चलेगा। ऐसे में उनके लिए धान बेचना सम्भव नहीं हो पाएगा।

दूसरा मुद्दा प्रदेश में राशन कार्ड को लेकर हो रही अनियमितता के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आनन-फानन में लाखों राशन कार्ड तो बना लिए। अब कई आधार बताकर उसे निरस्त किया जा रहा है। इससे आम लोगों और गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है।