- Hindi News
- मैं नहीं गाऊंगा अश्लील गाने, अपनी शर्तों पर करूंगा काम
मैं नहीं गाऊंगा अश्लील गाने, अपनी शर्तों पर करूंगा काम
रायपुर । मैं गानों में कभी भी अश्लील शब्दों का प्रयोग नहीं करूंगा, वक्त के साथ लोग बदले हैं। मैंने अपनी शर्तों पर काम किया है, आगे भी करता रहूंगा। ये कहना है जाने-माने संगीतकार रविंद्र जैन का। वो रविवार को रायपुर पहुंचे और मोती बाग स्थित प्रेस क्लब में उन्होंने आज के दौर के सिनेमा और संगीत के बारे में बात की। रविंद्र जैन ने कहा हर पांच दस साल में संगीत का तरीका बदला है। मैंने पुराने और नए समय की कंपोजीशन पर काम किया है, ये ध्यान में रखकर कर संगीत की मर्यादा बनी रहे। आज कल गानों में अश्लीलता बढ़ गई है, कई बार कहा जाता है कि यही लोगों को पसंद है, कई बार कहा जाता है कि निर्माता की डिमांड है। मुझसे कभी किसी ने ऐसी डिमांड नहीं की। अगर करेगा तो मैं उसके लिए काम भी नहीं करूंगा। रविंद्र जैन यहां जेसीआई के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम में नेत्रदान करने वालों के परिजनों को वो सम्मानित करेंगे।