सिर्फ १० मिनट और हार्ट डिसीज दूर
रायपुर । हर रोज सिर्फ १० मिनट अगर आप अपने शरीर को देते हैं तो हार्ट प्रॉब्लम आपको नहीं छू सकेंगी। कुछ ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियां दी डॉक्टर्स ने। इंडियन मेडिकल इंस्टीट्यूट ने रविवार को डीडी नगर में हार्ट प्रॉब्लम और लाइफ मैनेजमेंट पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया।
इस दौरान लोगों के ये बताया कि कैसे अपनी दिनचर्या में मामूली बदलाव से वो इस परेशानी से बच सकते हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि हर रोज सुबह तेज गति से कम से कम १० मिनट टहलना फायदेमंद साबित हो सकता है। क्षमता के अनुसार लोग इसका समय बढ़ा सकते हैं।
इसके अलावा डाइट पर ध्यान देकर भी इससे बचा जा सकता है। खाने में ऑइली फूड की बजाए, सभी तरह की कार्बोहाइड्रेट गुणों वाली हरी सब्जियां खाएं। मीठा कम करते हुए बंद कर दें। रोजाना के रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें। किसी भी काम को मन शांत रखते हुए करें ताकि तनाव न हों।
ऐसे में हार्ट प्रॉब्लम आपसे दूर रहेंगीं। इसके अलावा विशेषज्ञों ने बताया कि दिल की बीमारियों का कारण मोटापा भी है, इससे बचने डाइट कंट्रोल और वर्कआउट पर ध्यान दें।