पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदीप पान ठेले में दबिश, दुकानदार के पास से तीन किलो गांजा बरामद

संदीप पान ठेले में दबिश, दुकानदार के पास से तीन किलो गांजा बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी पुलिस पिछले दो दिन से शहर में अवैध तरीके से पान, होटल और किराना दुकान में गांजा बेचने वाले के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रही है। लगातार मिल रही सूचना के बाद भनपुरी तिराहा के पास पान की दुकान में दबिश दी गई और दुकानदार के पास से मौके पर लगभग तीन किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

खमतराई पुलिस के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भनपुरी तिराहा के पास एक पान ठेले में लंबे समय से अवैध तरीके से गांजा बेचा जा रहा है। पुलिस ने इस सूचना पर शनिवार की रात दबिश देकर तिराहा में दुकान लगाने वाले बिरगांव निवासी करीम खान को पकड़ा। उसके पास से दुकान में दो किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत कार्रवाई करते हुए उसे रविवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल में दाखिल करने का आदेश दिया गया।