रायपुर। राजधानी के डंगनिया क्षेत्र में एक व्यक्ति के अपने कमरे में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक फांसी लगाने के पहले काम से छुट्टी मांगकर घर आया था और शाम को उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
डीडी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के बेटे मुकेश कुमार यादव ने सूचना दी कि उनका पिता परदेसी यादव मजदूरी करने जाते थे। शनिवार को भी वह काम पर गए। लेकिन वह दोपहर को काम से अचानक छुट्टी मांगकर घर आए गए। इसके बाद खाना खाया और सो गए। शाम लगभग पांच बजे के आसपास उन्होंने अपने कमरे के बल्ली में गमछा बांधकर फांसी लगा ली। शाम तक परदेसी के कमरे से बाहर न आने पर घर के लोगों ने उन्हें फांसी पर देख। पुलिस के अनुसार मृतक के परिवार के लोगों ने बताया कि परदेसी कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार था। शायद इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया।