पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज एमबीबीएस में एडमिशन का आखिरी दिन, सर्वर कर रहा परेशान

आज एमबीबीएस में एडमिशन का आखिरी दिन, सर्वर कर रहा परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। प्रदेश के छह मेडिकल काॅलेजों में सोमवार को एडमिशन का आखिरी दिन है। डीएमई की वेबसाइट का लिंक बार-बार खराब होने से छात्रों की समस्या बढ़ गई है। आज एडमिशन नहीं हुआ तो उन्हें मंगलवार को मैन्यूअल काउंसिलिंग में आना पड़ेगा। इससे उनकी समस्या बढ़ जाएगी। मेडिकल की 350 से ज्यादा सीट भरना बाकी है।

लिंक बंद कर संशोधित चयन सूची जारी करने से डीएमई के अधिकारी निशाने पर हैं। आरोप लग रहे हैं कि निजी मेडिकल कॉलेज को फायदा पहुंचाने के लिए यह खेल रचा जा रहा है। राजनांदगांव में एडमिशन करने गए रोहित कुमार ने बताया कि वे शनिवार से एडमिशन के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बार-बार लिंक फेल होने से उनके साथ सभी को परेशान होना पड़ रहा है। एडमिशन प्रभारी डॉ. निर्मल वर्मा का कहना है कि वेबसाइट में समस्या तो है। डीएमई के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है।