पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला का प्रसव नहीं करा रहे, कर रहे निजी अस्पताल चले जाओ

महिला का प्रसव नहीं करा रहे, कर रहे निजी अस्पताल चले जाओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही बदस्तूर जारी है। सोमवार को गायनी विभाग में एक महिला का प्रसव कराने के बजाय उसे निजी अस्पताल चले जाने की सलाह दी जा रही थी। इस पर महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया। वे डॉक्टरों पर निजी अस्पताल के डॉक्टरों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं।

राजधानी के राजेश राजपूत ने बताया कि उन्होंने अपनी रिश्तेदार को शनिवार को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसको सात माह का गर्भ है। वह बार-बार दर्द से तड़प उठती है, लेकिन डॉक्टर ऑपरेशन कर प्रसव कराने के बजाय निजी अस्पताल जाने को कह रहे हैं। राजेश का कहना है कि स्टाफ नर्सों का रवैया भी ठीक नहीं है। डॉक्टर की शिकायत सीएमओ से भी की गई, लेकिन उन्होंने भी कुछ भी सुनने से इनकार कर दिया।