पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस के साथ मारपीट करने वालों की तलाश, कुछ हिरासत में

पुलिस के साथ मारपीट करने वालों की तलाश, कुछ हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के महादेव घाट खारुन नदी में गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस के साथ की गई मारपीट के मामले में अब आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के साथ मारपीट करने वाले आरोपी शहर के एक मंत्री का धौंस दिखा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के आलाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात गणेश विसर्जन करने पहुंचे विनय शर्मा, विपिन और सोनी विश्वकर्मा के साथ अन्य युवकों को क्रेन खाली न होने के कारण इंतजार करने को कहा गया था। इस पर आरोपियों ने अपने आप को एक मत्री का खास बताते हुए मौके पर मौजूद पुलिस वालों को धौंस दिखाया। इसके बाद वहां तैनात दो आरक्षकों संतोष शुक्ला और शईद लर्जी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना आरक्षकों ने पुलिस के आलाधिकारियों को दी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। रविवार की देर रात कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया जाना बताया जा रहा है।