रायपुर। राजधानी के खमतराई क्षेत्र के श्रीनगर में एक कमरे में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव की गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान बिज्जू सिंह (40) के रूप में हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खमतराई पुलिस ने बताया कि श्रीनगर में रहने वाली ज्योति ठाकुर ने पडोस के एक घर से बदबू आने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि श्रीनगर में एक मकान में किराए से रहने वाले बिज्जू सिंह की लाश उनके घर में मिली है। इसको लेकर पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनका कमरा बंद था। रविवार को लाश की बदबू आने के बाद लोगों को संदेह हु्आ और पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस ने पीएम के बाद ही मौत के कारण बताने की बात कह रही है। जांच जारी है।