( फोटो: शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम के बाहर बनी सचिन तेंदुलकर की रंगोली। )
रायपुर। मुंबई इंडियंस के मैच तय होने के साथ रायपुरियंस इस बात से बेहद खुश हो गए थे, कि टीम के मेंटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर उनके शहर में आएंगे। मीडिया में ऐसी खबरें भी आईं कि सचिन टीम के साथ यहां पूरे तीन दिन रुकेंगे, लेकिन तेंदुलकर नहीं आए। उनकी टीम की मालिक नीता अंबानी अपने बेटे के साथ दोनों मैच में जरूर नजर आईं, अनिल कुंबले ने भी टीम की हौसला अफजाई की, लेकिन यहां के दर्शकों को इंतजार था तो सचिन तेंदुलकर का।
रायपुर के लोग पिछले दो सालों से उम्मीद कर रहे हैं कि इंटरनेशनल ग्राउंड बनने के बाद क्रिकेट का सबसे बड़ा सितारा उनके रूबरू होगा। सरकार ने भी इसकी कोशिश की, और उन्हें राज्योत्सव पर न्यौता दिया, लेकिन अपनी व्यस्तताओं के चलते सचिन अभी तक यहां नहीं आ पाए हैं।
बहरहाल सचिन न सही उनकी रंगोली ही सही। सचिन को मिस कर रही जनता ने शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर सचिन तेंदुलकर की एक बड़ी सी रंगोली बना रखी है। हर आने-जाने वाला शख्स इस रंगोली को बड़े गौर से देख रहा है। इसके साथ ही यहां पर एक लेजर शो आयोजित किया जा रहा है।
आगे की स्लाइड में देखिए कुछ और तस्वीरें।