फोटो: अपनी डायरी के साथ नरेन्द्र फूलसिंह यादव, जिसमें दर्ज हैं सारे सवाल-जवाब।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में
बिग बी का एक फैन रहता है, जो औरों से जुदा है।नरेन्द्र नामक इस शख्स ने अमिताभ के हर
केबीसी शो के एक-एक सवाल का लेखा-जोखा रखा है। वह भी डायरी में अपने हाथों से लिखकर। नरेन्द्र इन दिनों काफी खुश हैं, क्योंकि जिस शो का लेखा-जोखा वह इतने सालों से रख रहे हैं, उसकी शूटिंग उनके ही शहर में होने जा रही है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी में भाजपा के पूर्व पार्षद नरेंद्र फूल सिंह यादव रहते हैं। यादव ने केबीसी के पहले शो से लेकर आज तक हुए केबीसी में पूछे गए सभी प्रश्न और उसके उत्तर लिख रखे हैं।
यादव ने बताया कि सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों को संग्रह करने का शौक उनके परिवार में तीन पीढ़ी से चला आ रहा है। यही कारण हैं कि नरेंद्र यादव को उनके घर के पास रहने वाले लोग
गूगल चाचा के नाम से बुलाते हैं।
सामान्य ज्ञान के सवालों के लिए बच्चे करते हैं संपर्क
इतना ही नहीं जब कि बच्चे को बैंक, रेलवे की परीक्षा देनी होती है और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नोंं के लिए वह उनसे संपर्क भी करते है। श्री यादव ने यह भी बताया कि 28 साल पहले
अमिताभ बच्चन की वजह से उन्हें उनके एनसीसी के मेजर से सजा भी मिली थी।
( Content/Pic Courtesy : Pratik Chouhan)