रायपुर। बंगाल की खाड़ी में उड़ीसा के पास बने सिस्टम की वजह से प्रदेश में नमी आ रही है। सिस्टम अभी छत्तीसगढ़ से दूर है, इसलिए भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सोमवार को दिन में कड़ी धूप निकलने के कारण रात को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी एम. गोपाल राव के अनुसार आज दिन में तापमान 32 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। तेज धूप और नमी आने के कारण शाम-रात को राजधानी रायपुर में बारिश हो सकती है। इधर, सोमवार को दिन में राज्यभर में तेज गर्मी पड़ी। पिछले दो-तीन दिनों से राजधानी और आसपास बादल छाए रहने की वजह से बारिश और बूंदाबांदी हुई। अब मौसम साफ हो गया है। तेज धूप के कारण लोकल डेवपलपमेंट बनने की संभावना ज्यादा है। इसलिए रात को बारिश हो सकती है।