पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेलमेट लगाने से हो रहे बाल खराब, बैन किया जाए

हेलमेट लगाने से हो रहे बाल खराब, बैन किया जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर । हेलमेट लगाना यंगस्टर्स के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। इसे लेकर स्टूडेंट्स का विरोध खुलकर सामने आया। मौका रहा लाखे स्कूल में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का। इस कंपटीशन में शहर के करीब २० स्कूलों के १२वीं के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

हेलमेट लगाया जाए न नहीं इस विषय पर सबने अपनी बात रखी। लाखे स्कूल के ही विपिन साहू नाम के स्टूडेंट ने माइक लेकर एक के बाद एक हेलमेट की कई बुराइयां गिनाना शुरु कर दिया। उसने सीधे-सीधे कहा कि युवाओं की खूब सुरती बालों से होती है।

हेलमेट लगाने के कारण हेयर स्टाइल खराब हो जाती है कि इस लिए इसे नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा स्टूडेंट्स ने कहा कि ये अपराधियों के लिए चेहरा छिपाने का साधन भी बनता है, लिहाजा इसे नहीं पहनना चाहिए। कुछ स्टूडेंट ने इसे दुर्घटना में फायदे मंग बताकर जरूरी भी बताया।