( प्रतीकात्मक तस्वीर। )
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है।सिविल लाइन निवासी एक परिवार में एक भाई अपनी बहन ( बुआ की बेटी) से पिछले आठ साल से दुष्कर्म कर रहा था। तंग आकर लड़की घर से भाग गई। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद जब लड़की को तलाशकर पूछताछ की तो इस बात का खुलासा हुआ।
सिविल लाइन थाने से मिली जानकारी के अनुसार न्यू शांति नगर निवासी 17 वर्षीय लड़की से रेप का मामला सामने आया है। लड़की कुछ दिन पहले घर से भाग गई थी। इसके बाद परिजनों के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लापता लड़की की तलाश की। लड़की के मिलने के बाद घर से भागने का कारण पूछा गया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
लड़की ने बताया कि 2006 से 14 सितंबर 2014 तक उसकी बुआ का लड़का ही उससे दुष्कर्म कर रहा था। उसने लड़की को इस बात को किसी को भी न बताने की धमकी दे रखी थी। बुआ का लड़का मोहल्ले में ही रहता है।
घरवालों को बता नहीं सकती थी भाई की हरकत
लड़की ने बताया कि पहली बार 2006 में जब वह अपनी बुआ के घर कुछ दिनों के लिए रहने गई थी तो उसके भाई ने (बुआ के लड़के) ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार ऐसी हरकत करने लगा। लड़की के विरोध करने के बाद भी वह डरा-धमकाकर उसे परेशान करने लगा। लड़की अपने भाई की हरकत को लेकर अपने घर वालों से नहीं बता सकती थी, क्योंकि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे रखी थी। इस कारण नाबालिग परेशान होकर घर से भाग गई थी। खुलासा होने के बाद लड़की ने अपने भाई के खिलाफ रेप करने का मामला पुलिस में दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
आगे पढें,एक साल तक रेप करता रहा सगा भाई