पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देर रात तक होती रही बच्ची की तलाश, नहीं मिला कोई सुराग

देर रात तक होती रही बच्ची की तलाश, नहीं मिला कोई सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के उरकुरा क्षेत्र से सोमवार की सुबह घर में सो रही तीन महीने की बच्ची का अपहरण हो गया, बच्ची की देर रात तक तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। बच्ची की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की दो टीमें लगी हुई हैं।

उरकुरा के मठपारा में रहने वाला यूपी का तिलकराम लोधी सोमवार की सुबह काम पर निकल गया था। घर में उसकी पत्नी राजकुमारी, तीन साल का बेटा और तीन महीने की बेटी हेम पुष्पा थी। सवा दस बजे के आसपास उसकी पत्नी ने बच्ची को सुलाया और बेटे को लेकर घर के पास स्थित तालाब में नहाने चली गई। उसने बाहर से दरवाजे का सांकल लगाया था। आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटी तो देखा कि बच्ची कमरे में नहीं थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस की अलग-अलग टीम मठपारा और उरकुरा क्षेत्र में जांच करती रही।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि तिलकराम का किसी के साथ विवाद तो नहीं है। पुलिस का अंदेशा है कि किसी ने विवाद में बच्ची को किडनैप कर लिया हो। इसको लेकर पड़ताल की जा रही है।