पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत्तीसगढ़ कॉलेज में छात्र संघ पदाधिकारी आज लेंगे शपथ

छत्तीसगढ़ कॉलेज में छात्र संघ पदाधिकारी आज लेंगे शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। प्रदेश के पुराने व प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक छत्तीसगढ़ कॉलेज में नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण आज होगा। कॉलेज में इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पीड्ब्ल्यूडी मंत्री राजेश मूणत उपस्थिति रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एबीवीपी प्रफुल्ल आकांत होंगे। गौरतलब है कि कॉलेज में पिछले दिनों हुए चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व सहसचिव एबीवीपी समर्थित छात्र बने। यहां अध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र साहू चुने गए। सुरेंद्र साहू एबीवीपी की ओर से रविवि के अध्यक्ष प्रत्याशी भी बने। यहां भी इन्होंने एनएसयूआई के प्रतिद्वंदी को भारी मतों से हराया। गौरतलब है कि छात्र संघ चुनाव के बाद कॉलेजों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हो गया है।