पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांचवीं, आठवीं की समतुल्यता परीक्षा शुरु, दस हजार छात्रों ने दी परीक्षा

पांचवीं, आठवीं की समतुल्यता परीक्षा शुरु, दस हजार छात्रों ने दी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: भारत का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट वाटरफॉल के पास बने दमदमी लग्जरी टेंट्स, इनसेट में टेंट के अंदर का नजारा)
रायपुर। प्राकृतिक सौंदर्य, इतिहास और जनजातीय संस्कृति से भरपूर छत्तीसगढ सालों से देश-विदेश के सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहा है। राज्य में देश की सबसे पुरानी आदिवासी जनजातियां निवासरत हैं। इस कारण से यहां के जनजीवन, तीज त्योहारों के बारे में जानने और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए हर साल भारी संख्या में पर्यटक छत्तीसगढ का रुख करते हैं।

प्रदेश में आने वाले सैलानियों को यहां की खूबसूरत वादियों और नजारों के बीच रहने की उच्च स्तरीय सुविधा देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से कई कॉटेज और रेस्ट हाउसेस बनवाए गए हैं जो बाहर से मामूली टेंट की तरह दिखते हैं, लेकिन उनके अंदर हर वो सुविधा मौजूद है जो लोगों को स्टार हॉटलों में मिलती है। पर्यटन मंडल ने हाल ही में भारत का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट वाटर फॉल्स के पास दमदमी लक्जरी रिसॉर्ट की बुकिंग शुरू की है जो यहां आने वाले सैलानियों के लिए 'मस्ट हैव एक्सपीरियंसेस' में से एक है।

ये हैं सुविधाएं
इन टैंट्स के अंदर सैटेलाइट टीवी, डाइनिंग हॉल,स्टडी टेबल, अटैच्ड बाथरूम, रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही, यहां रुकने वाले सैलानियों के लिए पर्सनल गाइड भी उपलब्ध रहता है। लग्जरी टैंट्स के अलावा चित्रकोट में लग्जरी कॉटेज भी उपलब्ध हैं। इन कॉटेज की खिड़की से वाटरफॉल का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
क्या है कीमत
इन टेंट्स का चार्ज प्रतिदिन 2500 रुपए है, इसमें दो लोग रह सकते हैं। एक्स्ट्रा पर्सन के लिए प्रति पर्सन 400 रुपए एक्सट्रा देने होंगे।
आगे की स्लाइड्स में देखें टैंट्स के अंदर का नजारा
नोट: सभी तस्वीरें छत्तीसगढ पर्यटन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट से साभार ली गई हैं।