पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरहरेश्वर तालाब में मिली लाश, पहचान नहीं

नरहरेश्वर तालाब में मिली लाश, पहचान नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। टिकरापारा स्थित नरहरेश्वर तालाब से मंगलवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे एक व्यक्ति की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। नरहरेश्वर मंदिर में कुछ लोग पूजा करने गए थे तभी देखा कि तालाब के पानी में लाश तैर रही है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश तो निकाल ली, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं की जा सकी है।
पुलिस सबसे पहले तो उसकी पहचान के संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। टिकरापारा पुलिस के अनुसार यह देखा जा रहा है कि व्यक्ति ने खुद ही तालाब में कूदकर आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या करने के बाद उसे तालाब में फेंका गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है कि मृतक टिकरापारा का रहने वाला तो नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। लाश को चीरघर भिजवाया जा रहा है। पीएम के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई है।