पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी घर से भागी तो साली के घर ऑफिस पर मचाया हंगामा, चाकू दिखाकर दिखा जान से मारने की धमकी

पत्नी घर से भागी तो साली के घर-ऑफिस पर मचाया हंगामा, चाकू दिखाकर दिखा जान से मारने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। राजधानी के गंज क्षेत्र के एक युवक की पत्नी घर से भाग गई, इसके बाद वह अपनी साली के घर और ऑफिस पहुंच गया और दोनों जगह उसने जमकर हंगामा मचाया। पत्नी नहीं मिली तो साली को चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोप दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

गंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केलकरपारा में रहने वाली सीमा त्रिपाठी (२८) ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे वह केलकरपारा स्थित कम्प्यूटर संस्थान में काम कर रही थी। उस दौरान भनपुरी में रहने वाली उसकी छोटी बहन का पति (जीजा) संतोष वर्मा उसके घर पहुंच गया और अपनी पत्नी को तलाशने लगा। वहां पत्नी नहीं मिली तो वह साली के ऑफिस पहुंच गया और हंगामा करने लगा। सीमा ने बताया कि बहन सीता कहां गई है, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं होने की बात कहने पर आरोपी जीजा संतोष ने चाकू दिखाकर उसे धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। ऑफिस में मौजूद अन्य लोगों ने संतोष को बाहर निकाला। इसके बाद सीमा ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी संतोष की तलाश कर रही है।