रायपुर: राजधानी के मंत्रालय के महानदी भवन में मंगलवार को रमन केबिनेट की बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि 1 नवम्बर से 3 नवम्बर तीन दिनों तक राज्योत्सव मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी को राज्योत्सव में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक खत्म होने के बाद उपचुनाव के नतीजों पर सीएम ने कहा कि उपचुनाव के नतीजे ऐसे ही आते हैं, इसमें कोई नई बात नहीं है। देश में नरेंद्र मोदी का असर कम नहीं हुआ है।
जम्मू भेजा जाएगा 6 करोड़ का चावल
केबिनेट में निर्णय लिया गया कि प्रदेश से 6 करोड़ का चावल जम्मू में बाढ प्रभावितों की मदद के लिए भेजा जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पहले ही घोषणा कर दी है कि छत्तीसगढ की ओर से जम्मू को बाढ से निपटने के लिए 10 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसके लिए राज्य शासन के कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटा जाएगा।