रायपुर। नगर निगम जोन सात के अमले ने मंगलवार को रामसागरपारा चौक से बढ़ई पारा तक 40 अवैध कब्जों को हटाया। ये यातायात में बाधक बन रहे थे। दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए मनमानी करने का भी आरोप लगाया।
कब्जा हटाने के बाद सड़क की चौड़ाई 35 से 40 फीट हो गई है। निगम का अमला जब बुलडोजर लेकर पहुंचा, तो विरोध करने लगे। कुछ राजनीतिक धौंस भी देने लगे, लेकिन अमले के सामने उनकी एक न चली। जोन कमिश्नर डॉ. प्रीतम मिश्रा ने बताया कि सड़क यातायात में बाधक बनने वाली दुकानों व गुमटी वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।