रायपुर: चैम्पियंस लीग का पांचवां क्वालिफायर मैच राजधानी के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में लाहौर लायंस और सदर्न एक्सप्रेस के बीच खेला गया। मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए लाहौर लायंस ने सदर्न को 165 रनों का लक्ष्य दिया। सदर्न की टीम 17 ओवर में 109 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। लाहौर ने 55 रनों से मैच जीता।
मुख्य दौर के लिए ये हैं दो रास्ते
- यदि मुंबई नार्दर्न को हरा देती है तो दोनों के तीन-तीन मैचों में आठ अंक हो जाएंगे। वहीं सदर्न को हराने के बाद लाहौर के 8 पॉइंट हो चुके हैं। ऐसे में बेहतर रन औसत वाली दो टीम मुख्य दौर में पहुंचेंगी।
- मुंबई यदि छठवे क्वालिफायर में हार जाती है तो लाहौर और नार्दर्न नाइट्स मुख्य दौर में पहुंच जाएंगे।